नीरज कुमार मिश्रा
राजमहल - आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर जहां क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है वही उम्मीदवार भी अपने अपने पार्टी स्तर पर अपनी दावेदारी को लेकर गणित बिठाने में व्यस्त हैं । एक ओर कुछ संभावित उम्मीदवार पिछले किये गए कार्यों को लेकर असंतुष्ट नजर आ रहे हैं तो निवर्तमान अध्यक्षा भावना जी अपने कार्यकाल में किये गए कार्यों को लेकर संतुष्ट नजर आ रही हैं ।
अब जबकि ये चुनाव दलगत आधार पर लड़ी जा रही है तो वर्तमान अध्यक्षा भावना जी को कांग्रेस ने टिकट देकर अपने पाले में कर लिया है । कांग्रेस द्वारा श्रीमति भावना गुप्ता जी को टिकट दिए जाने की बात एवं उनके पिछले कार्यों की उपलब्धि को लेकर उनसे बात की गई ।
श्रीमति गुप्ता ने बताया कि सन 2008 के चुनाव में इनके पति जीत कर आये । उन्होंने नगर के विकास के लिए एवं जन समस्याओं के समाधान को लेकर इतना काम किया कि दुबारा 2013 में हुए चुनाव में जनता ने मुझे वोट देकर जिताया । 2013 का चुनाव जीतने का मुख्य कारण मेरे पति द्वारा किये गए जनोपयोगी कार्यो का ही नतीजा है । पुनः 2013 से लेकर आजतक मैं जनता के छोटे से छोटे कार्यों को लेकर भी संवेदनशील रही । विकास के हरेक पैमाने पर मैं जनता के विश्वासों पर खरी उतरी हूँ ।
शिक्षा , स्वास्थ्य , रोड , नाला , पानी आदि सभी जगह मेरे द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये गए हैं ।
जहां एक तरफ मैंने मंदिर के आसपास साफ सफाई का ध्यान रखती हूं वही दूसरी तरफ मस्जिद के आसपास के साफ सफाई को लेकर भी मैं चौकन्नी रहती हूं । प्रायः सभी सार्वजनिक जगहों एवं भीड़ भाड़ वाले जगहों पर डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है । पीने के पानी को लेकर उन्होंने बताया कि पाइप लाइन का कार्य द्रुत गति से किया जा रहा है इसे जल्द पूरा करवा लिया जाएगा ।
सफाई एवं पानी की उपलब्धता को लेकर इन्होंने बताया कि रोड , नाला एवं सार्वजनिक स्थल की सफाई को लेकर मैं हमेशा चौकस रहती हूं । अभी वार्ड नम्बर 6 में गायत्री संकीर्तन हो रहा है वहां पानी एवं सफाई की समुचित व्यवस्था कर दी गई है । साथ ही कही से भी पानी की समुचित उपलब्धता न होने की खबर आती है वहां टैंकर के द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है । कुल 17 टैंकर में से 2 टैंकर खराब है बांकी टैंकर के द्वारा पानी पहुंचा दी जाती है ।
कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने के जवाब में श्रीमति गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम मैं कांग्रेस को धन्यवाद दूंगी की पार्टी ने मुझपर भरोसा किया । हालांकि रांची द्वारा आई टीम ने हरेक वार्ड में जाकर मेरे उम्मीदवारी को।लेकर पूछा प्रत्येक वार्ड के जनता ने मुझे ही टिकट देने की बात कही । हालांकि मेरे द्वारा किये गए कार्यों को देखकर कांग्रेस का वोट तो मुझे मिलेगा ही पार्टी से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा और जेएमएम का वोट भी मुझे मिलेगा । मेरे द्वारा किये गए कार्यों को देखकर जनता मुझे दुबारा चुनकर सेवा का मौका देगी और मैं जनता के विश्वास और अपने क्षेत्र के विकास के दम पर चुनकर आऊंगी ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours