बेशक टीम इंडिया विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या के बगैर श्रीलंका में कल से शुरू होने वाली इंटरनेशनल ट्राई सीरीज़ में उतर रही हो, लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई में यह टीम अपने विरोधियों के ​छक्के छुड़ाने का दमखम रखती है. इस टी20 ट्राई सीरीज़ में टीम इंडिया और श्रीलंका के अलवा तीसरी टीम बांग्लादेश की है.

बहरहाल, टूर्नामेंट का आगाज मेजबान श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच कल यानि 6 मार्च से होगा. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है तो मेजबान टीम दिनेश चांडीमल की अगुवाई में खेलेगी. आईसीसी टी20 रैंकिंग के हिसाब से देखा जाए तो यहां टीम इंडिया अपने प्रतिद्वंद्वी से बीस दिखाई पड़ती है, क्योंकि टीम इंडिया की रैंकिंग तीन है तो श्रीलंका 8वें नंबर पर है. जबकि इस सत्र में भारत और श्रीलंका ने 18 इंटरनेशनल मैच (छह टेस्ट, आठ वनडे और चार टी20) मैच खेले हैं, जिसमें भारत का दबदबा साफ तौर पर नजर आया है.

रोहित और धवन पर होगी ख़ास जिम्मेदारी
टीम इंडिया को बढ़िया शुरूआत देने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन पर होगी. सुरेश रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज़ से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है और वह ख़ासी असरकारक साबित हुई, लिहाजा उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की है. वह तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. चौथे नंबर के लिए टीम मैनेजमेंट केएल राहुल के नाम पर विचार कर सकता है. इसके बाद मनीष पांडे और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक पर पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी.



सात नंबर के लिए दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर के बीच मुकाबला हो सकता है. प्रेमदासा का विकेट धीमा होगा लिहाजा वॉशिंगटन सुंदर कप्तान रोहित की पहली पंसद साबित हो सकते हैं, जिन्हें यजुवेंद्र चहल का साथ मिलेगा. अनुभवी होने के कारण अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय है.वहीं मुंबई के शार्दुल ठाकुर ने साउथ अफ्रीका में प्रभावित किया था और वह जयदेव उनादकट के साथ नयी गेंद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.

अगर टीम इंडिया एक एक्स्ट्रा तेज़ गेंदबाज़ या फिर आलराउंडर के साथ उतरती है तो ​मोहम्मद सिराज और विजय शंकर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं, लेकिन इसकी संभावन बहुत कम है.




भारत की संभावित टीम: 1.रोहित शर्मा (कप्तान), 2.शिखर धवन (उप कप्तान), 3.सुरेश रैना, 4. केएल राहुल, 5.मनीष पांडे, 6.दिनेश कार्तिक/रिषभ पंत (विकेटकीपर), 7.दीपक हुड्डा/वाशिंगटन सुंदर,8.युजवेंद्र चहल, 9.अक्षर पटेल 10.शार्दुल ठाकुर, 11.जयदेव उनादकट
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours