झारखंड में कौशल विकास के क्षेत्र में काफी काम हो रहा है. इसको लेकर मिशन की एक बैठक सीएम
रघुवर दास की अध्यक्षता में सोमवार को हुई. रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल हुए.
बैठक में फैसला लिया गया कि पॉलिटेक्निक पास करने वाले छात्रों को कम से कम 15 हजार और आईटीआई पास करने वाले छात्रों को 12 हजार रुपये वेतन वाली नौकरी मिलेगी. सभी को प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नौकरी दी जाएगी. अगले जुलाई से लेकर जनवरी 2019 तक सूबे के एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा.
इसके अलावा झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की भी बैठक सीएम की अध्यक्षता में हुई है. इसमें राज्य की विभिन्न जेलों में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहे 233 कैदियों के विषय में चर्चा हुई. सजा के दौरान जेल में इनके आचरण के आधार पर इनकी रिपोर्ट बैठक में पेश की गई. 78 एसटी और 6 महिला कैदियों को जेल से छोड़ने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, गृह सचिव एस के जी रहाटे और अन्य शामिल थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours