रांची मौसम विभाग केंद्र ने झारखंड के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते रांची सहित कई जिलों में थंडर स्टॉर्म की चेतावनी जारी की है.

सेटेलाइट और मौसम रडार से मिल रही तस्वीरों के विश्लेषण के बाद रांची मौसम केन्द्र के वरीय मौसम वैज्ञानिक ने झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित कई जिलों में मेघगर्जन के साथ साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई है.

इसके अलावा धनबाद, बोकारो और आसपास के इलाकों में ओला भी गिरने की चेतावनी जारी की है. राजधानी रांची में नार्वेस्टर का असर दिखने भी लगा है. तेज हवा के साथ रांची के कई इलाकों में बारिश हो रही है.

वहीं पूरी तरह से मौसम 13 अप्रैल के बाद ही सामान्य होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours