ग्राम स्वराज अभियान के तहत गढ़वा जिला के सदर प्रखंड स्थित खजुरी गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास की योजनाओं का निरीक्षण किया. साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माणकार्य का शुभारंभ भी किया.

इस दौरान सीएम ने लाभुकों द्वारा बनाये गये माडल शौचालय का जायजा भी लिया और बेहतक कार्य करने वाले जलसहिया व पंचायत मुखिया को सम्मानित भी किया. सीएम ने यहां शौचालय बनाने के प्रति लोगों का मनोबल भी बढ़ाया.

मुख्यमंत्री ने दो अक्टूबर, 2018 तक झारखंड को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिये जाने की जानकारी भी लोगों को दी. अंबेदकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा कि कांग्रेस ने अबेदकर के नाम पर दलितों का सिर्फ वोट लिया, उत्थान नहीं किया.

मुख्यमंत्री ने दलितों से अपील की कि वे अपना अधिकार और बरगलाने वाले लोग, दोनों को पहचानें. सीएम ने कहा कि केन्द्र के साथ मिलकर सूबे के 252 दलित और पिछड़े गांवों के संपूर्ण विकास का काम किया जा रहा है.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours