नियोजन नीति के लिए बनी विशेष कमिटी की अनुशंसा को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आचार संहिता का घोर उल्लंघन का मामला मानते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है. पार्टी के केन्द्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्या ने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा, झारखंड सरकार के मुखिया और राज्य निर्वाचन आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाया.

मालूम हो कि राज्य में आगामी 16 अप्रैल को निकाय चुनाव होना है. ऐसे में इस तरह की अनुशंसा मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है. इसके साथ ही झामुमो ने मुख्यमंत्री पर चुनाव प्रचार के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया.

झामुमो के आरोप -

* भाजपा कर रही है आचार संहिता का घोर उल्लंघन


* पहले पेयजल को लेकर भी शहरी विकास विभाग ने किया था घोर उल्लंघन
* विकास कार्यों की समीक्षा के बहाने सरकारी संसाधनों का सीएम दुरुपयोग कर रहे हैं
* शिकायत के बावजूद राज्य निर्वाचन आयोग की चुप्पी सवालों के घेरे में
* भाजपा प्रत्याशियों के लिए अलग नियम और अन्य के उम्मीदवारों के लिए अलग नियम आपत्तिजनक
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours