रांची नगर निगम के मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान मेयर आशा लकड़ा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया है. उन्होंने जेएमएम की प्रत्याशी वर्षा गाड़ी को 39 हजार मतों से पराजित किया है.
जीत के बाद न्यूज-18 से खास बातचीत में आशा लकड़ा ने कहा कि नये कार्यकाल में उनकी प्राथमिकता राजधानी रांची को और बेहतर बनाने की होगी. जो काम पिछले कार्यकाल में नहीं हो पाए, उन्हें पूरा किया जाएगा.
आशा लकड़ा की माने तो इस बार वो राजधानी की नालियों और पानी की समस्या पर विशेष ध्यान देंगी. उन्होंने कहा कि नये कार्यकाल में नये आगाज और नये विचार के साथ काम किया जाएगा.
जीत पर बीजेपी प्रत्याशी ने सीएम रघुवर दास और मंत्री सीपी सिंह सहित बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. साथ ही जनता का भी शुक्रिया किया. बतौर आशा, उन्हें कभी चुनाव को लेकर डर नहीं लगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours