रांची के वर्धमान कंपाउंड स्थित होलीक्रॉस स्कूल में निवर्तमान मेयर आशा लड़का ने मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने मतदान को लेकर रांचीवासियों के उत्साह पर खुशी जताई और लोगों से परिवार के साथ बाहर निकल कर वोट डालने की अपील की.
आशा लकड़ा बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर रांची नगर निगम का चुनाव लड़ रही हैं. वह मेयर पद की प्रत्याशी हैं. अपनी जीत पक्की करने के लिए उन्होंने राजधानी में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान चलाया. उनके सामने जेएमएम की वर्षा गाड़ी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अजय तिर्की चुनावी मैदान में हैं.
हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आशा लकड़ा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई थीं. उन्होंने कहा कि निगम में रहते हुए जो गलत हुआ उसके खिलाफ लड़ी, डिप्टी मेयर से उनकी कोई लड़ाई नहीं थी और उनकी जीत पक्की है.
बता दें कि अपने कार्यकाल के दौरान कई मुद्दे पर मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय में मतभेद सामने आए. लेकिन इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर दोनों साथ नजर आए और चुनाव प्रचार करते देखे गये. संजीव विजयवर्गीय बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर रांची नगर निगम के उपमेयर का चुनाव लड़ रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours