कोडरमा में निकाय चुनाव को लेकर मतदान प्रारंभ हो गया है. मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई है. मतदाताओं में शहर की सरकार बनाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. हर बूथ पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं.
मालूम हो कि कोडरमा के झुमरीतिलैया नगर परिषद और डोमचांच नगर पंचायत के लिए चुनाव संपन्न कराए जा रहे हैं. इसके लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

झुमरीतिलैया में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव हो रहा है. इसके लिए 20 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिनमें दो महिलाएं भी हैं. निकाय चुनाव को लेकर झुमरीतिलैया नगर पर्षद में 59 बुथ बनाए गए हैं. इनमें तकरीबन 54 हजार 930 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

डोमचांच नगर पंचायत में पहली बार निकाय चुनाव हो रहा हे जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 2 महिलाओं सहित 11 उम्मीदवार, उपाध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार तथा वार्ड पार्षद के लिए कुल 58 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 24 वार्ड पार्षद प्रत्याशी महिलाएं हैं. डोमचांच नगर पंचायत में कुल 15 बुथ बनाए गए हैं जिनमें 15 हजार 608 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद के उम्मीदवारों को चुनकर शहर की सरकार बनाएंगे. बता दें कि डोमचांच नगर पंचायत में दो वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours