लिट्टीपाड़ा / -सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धरमपुर गोड्डा मुख्य सड़क धमनीमोड़ के समीप शनिवार देर रात गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने मवेशी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।प्राप्तजानकारी के अनुसार चार से पाँच मवेशी तस्कर गोड्डा जिला के बांका हाट से रात के अंधेरे में जंगल के रास्ते होते हुए मुख्य सड़क से 48 मवेशी लेकर हिरणपुर की ओर जा रहा था की पुलिस को पूर्व सुचना के अनुसार छापेमारी कर सभी मवेशी को जब्द कर लिया साथ ही एक तस्कर साहेबगंज बरहेट थाना क्षेत्र के बारहगड़ी गांव निवाशी अनवर अंसारी को भी गिरफ्तार किया ।बाकी मवेशी तस्कर अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा । थाना प्रभारी बिजय चौधरी ने बताया तस्करी कर ले जा रहे सभी मवेशी को जब्द कर लिया गया है ।साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।मामले की जाच किया जा रहा की और कितने तस्कर कार्य में सम्लिप्त है । थाना में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है ।
Home
अपराध
झारखण्ड
धरमपुर गोड्डा मुख्य सड़क धमनीमोड़ के समीप गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने मवेशी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours