झारखंज सरकार के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने रांची के वार्ड नंबर- 12 के बूथ नंबर 19 पर मतदान किया. वे अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे. इस दौरान उनकी पत्नी को पहली महिला मतदाता का प्रशस्ति पत्र दिया गया.

मतदान के बाद नगर विकास मंत्री ने लोगों से वोट करने की अपील की और कहा कि मतदान करना सबका दायित्व है. लोगों को पूरे परिवार के साथ मतदान करना चाहिए. मंत्री ने कहा कि कई जगहों से ईवीएम खराब के चलते मतदान रूकने की सूचना आ रही है. यह चुनाव आयोग की कमियां हैं और आयोग को इसे सुधारना चाहिए.

रांची के परिसीमन पर गुस्से का इजहार करते हुए मंत्री ने कहा कि नाकाबिल लोगों ने यह नाकाबिल काम किया है. इसके चलते रांचीवासियों को परेशानी हो रही है. ऐसे अधिकारियों पर केस होना चाहिए और उन्हें प्रशासन-शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे अधिकारी जनता का पैसा सिर्फ बर्बाद करना जानते हैं.

 


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours