गिरिडीह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी आसानी से चुनाव जीत जाएंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि गिरिडीह की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है. यहां की जनता को बीजेपी पर पूरा भरोसा है.

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है. राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने बहुत सारे काम किए हैं. हमारी सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाया भी गया है. उन्होंने कहा कि इसका सीधा लाभ नगर निगम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिलना निश्चित है. उनकी जीत तय है. उन्होंने कहा कि हमारे दोनों प्रत्याशियों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ज्यादा मतों से जीतेंगे. मंत्री के यह सब कहने के दौरान दोनों प्रत्याशियों के चेहरों पर आत्मविश्वास झलक रहा था.

मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने ये बातें पार्टी के चुनाव कार्यालय में मीडिया से हो रही बातचीत के दौरान कही. इस मौके पर मंत्री के साथ विधायक निर्भय शहाबादी, मेयर प्रत्याशी सुनील पासवान, डिप्टी मेयर प्रत्याशी प्रकाश राम मौजूद थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours