निकाय चुनाव को लेकर सरकार के मंत्रियों और बीजेपी नेताओं की ताबड़तोड़ बैठक जारी है. लोहरदगा के अग्रसेन भवन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें बोकारो के विधायक विरंची नारायण, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर शामिल हुईं.
सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नगर परिषद् चुनाव को लेकर जोश भरने का काम किया गया. पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई. बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी. केन्द्र और राज्य सरकार के द्वारा किए गये विकास कार्यो को देखते हुए भाजपा की जीत तय है.
हालांकि इस सम्मेलन भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश महतो को सीट नहीं मिलने पर उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया और कार्यक्रम स्थल से उठकर बाहर चले गए. बता दें कि निकाय चुनाव के मद्देनजर अंदरखाने मतभेद से बीजेपी परेशान है. कई जगहों पर पार्टी के नेता बागी बनकर मैदान में खड़े हो गये हैं. हालांकि पार्टी के द्वारा इन्हें मनाने की कोशिश हो रही है, पर बात बनती दिख नहीं रही.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours