देवघर में भारत बंद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. बंद समर्थकों ने साकेत विहार स्तिथ अंबेदकर लाइब्रेरी में पहुंच कर तोड़-फोड की है.
इससे पहले बंद समर्थकों ने शहर में दुकान और कोचिंग संस्थानों को बंद कराया. समर्थकों के जुलूस के साथ पुलिस नहीं थी, जिसका फायदा उठाते हुए उपद्रवियों ने अंबेदकर लाइब्रेरी में तोड़- फोड की है. इस दौरान स्थानीय युवाओं ने इस उपद्रव का विरोध किया तो उनके साथ बंद समर्थकों की हल्की झड़प भी हुई.
घटना की सूचना पाकर थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया. बंद समर्थकों को मौके से खदेड़ा गया. बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीपीओ और सीओ मौके पर पहुंचे.
एसडीपीओ ने कहा कि बंद समर्थकों में से कुछ शरारती तत्वों ने लाइब्रेरी में तो तोड़-फोड की. बाद में सभी को हिरासत में लेकर नगर थाना ले जाया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours