घाटशिला के चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में जहां भाजपा और झामुमो प्रत्याशी के बीच टक्कर है वहीं कांग्रेस भी तीसरी शक्ति के रूप में जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगी है. कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सोमबारी सोरेन और उपाध्यक्ष पद पर संजय घोष के चुनावी प्रचार में जमशेदपुर के कांग्रेस महिला की टीम उतर चुनाव प्रचार कर रही है. महिलाओं की टीम चाकुलिया के 12 वार्डों में चुनाव प्रचार में जुटी है. डोर टू डोर जाकर हाथ छाप पर वोट देने की अपील कर रही हैं.

महिला मोर्चा की जिला नगर अध्यक्ष उषा कुमारी अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार में लगी हैं. वहीं चाकुलिया के रविन्द्र मिश्रा कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कांग्रेस के वरीय नेता रविन्द्र मिश्रा ने कहा कि इस बार कांग्रेस की जीत पक्की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में सबसे आगे चल रही है. हम भारी मतों से जीतेंगे. हम पूरी टीम के साथ चुनाव जितने में लगे हैं.

जिला महिला नगर अध्यक्ष उषा कुमारी ने कहा कि महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अब सत्ता परिवर्तन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमें हर जगह जनता का भरोसा मिल रहा है. दूसरी तरफ भाजपा की सरकार से जनता त्रस्त है. उन्होंने कहा कि इस बार हर हाल में सत्ता परिवर्तन होना जरूरी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours