सिमडेगा I सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के बिडहुली जंगल में पुलिस व पीएलएफआई उग्रवादी से मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान महिला उग्रवादी पुनम गिरफ्तार हुई. जबकि पुलिस ने घटनास्थल से 80 कारतूस, दो पिस्टल सहित आधा दर्जन पिट्ठू और मोबाइल बरामद किया.
एसपी संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुजू गोप का 8-10 उग्रवादियों का दस्ता बिडहुली जंगल में है. इसी सूचना के आधार पर तीन टीम गठित कर बिडहुली जंगल में ऑपरेशन चलाया गया है. पुलिस को देखते ही उग्रवादियों ने फयारिंग आरंभ कर दी. जवाबी फायरिंग में उग्रवादी भाग खड़े हुए.
एसपी के मुताबिक पुलिस की गोलीबारी में दो-तीन उग्रवादियों को गोली लगने की जानकारी है. जंगल में सर्च अभियान जारी है. बतौर एसपी मुठभेड़ में शामिल पुलिस पदाधिकारी व जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours