रामगढ़ निकाय चुनाव के दौरान आज राजद द्वारा बाइक रैली के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. बिना हेलमेट पहने कार्यकर्ता द्वारा रैली में बाइक चलाया जा रहा था. अचानक पोल से टकराने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रामगढ़ नगर परिषद चुनाव में प्रचार के दौरान प्रत्याशियों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ायी गई.

केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य के पेयजल स्वच्छता मंत्री व कई विधायकों की उपस्थिति में मोटरसाइकल रैली के दौरान बगैर हेलमेट की बाइक रैली निकाली गई. लोगों का कहना है कि आज रैली के दौरान युवक हेलमेट पहना होता तो ब्रैन हेमरेज नहीं होता और मौत नहीं होती. दुर्घटना के दौरान एक अन्य युवक घायल हो गया.

चुनाव प्रचार के आज आखरी दिन शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में नियमों की खूब धज्जियां उड़ीं. इस संबंध में राजद जिला अध्यक्ष अमरेश गणक ने कहा कि वह उनका कार्यकर्ता रामगढ़ जाने के क्रम में बाइक चला रहा था. तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना और मौत हुई. पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए अपने कब्जे में ले लिया. इस संबंध में पूर्णेनंदू यादव, प्रदेश अध्यक्ष पंचायती प्रकोष्ठ ने कहा कि यह दुखद घटना है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours