पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी. झामुमो, कांग्रेस और भाजपा सहित सभी दलों ने शहर में बाइक रैली के माध्यम से अपनी-अपनी ताकत दिखाई. झामुमो के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर के पक्ष में सैकड़ों बाइक सवार रैली में शामिल हुए.पदयात्रा में भी काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं झामुमो के झंडे-बैनर लेकर शामिल हुए. सभी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों की जीत को लेकर नारेबाजी करते नजर आए.
दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के नेतृत्व में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनुप सुल्तानियां और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में बाइक रैली निकाली गई. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, राज्य सभा सांसद समीर उरांव और प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने शहर के मुस्लिम इलाकों के बड़ी बाजार में नुक्कड़ सभा की. इन सभाओं में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए.
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीला नाग के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी शहर में बाइक रैली निकाली और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours