लौहनगरी जमशेदपुर में अपराधी बेखौफ हैं. तीन नकाबपोश अपराधियों ने रविवाद देर रात दो व्यवसायियों को गोली मार दी. जहां इलाज के दौरान एक व्यवसायी की मौत हो गयी वहीं दूसरे व्यवसायी की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास की है.

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात दो जर्दा व्यवसायी जो आपस में सगे भाई थे दोनों साकची मोहनडन लाइन के रहने वाले थे दोनों दुकान का शटर बंद कर बाइक से जा रहे थे इसी दौरान घात लगाए तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनपर धावा बोल दिया और अपराधियों ने जर्दा व्यवसायी शाकिर और कमर इकबाल पर लूट की नियत से दोनों पर गोली से वार किया. गोली लगने के बाद अपराधियों ने व्यवसायियों के पास से रुपये से भरा बैग जिसमें लगभग 50 हजार रु. थे लेकर फरार हो गये. अपराधियों ने साकची थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर के पास इस घटना को अंजाम दिया.

इस हादसे में जहां व्यवसायी मोहम्मद शाकिर की मौत इलाज के क्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल में हो गई. वहीं मृतक का छोटा भाई कामरान इकबाल गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं.

गौरतलब है कि खुदरा व्यापारियों का सबसे बड़ा कारोबार साकची बाजार में होता है. जहां कारोबारी करोड़ों का कारोबार करते हैं. जिसकी जानकारी स्थानीय थाना एवं जिले के वरीय अधिकारियों के साथ साथ अपराधियों को भी रहती है. ऐसे में अपराधी व्यापारियों को अपना शिकार बना कर चले जाते हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours