अगर आप फैशन में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह न्यूज़ आप ही के लिए है. "मिस्टर एंड मिस झारखंड" सीजन -2 की शुरुआत हो गई है. रविवार को धनबाद नगर निगम की ब्रांड एम्बेसडर सह मिसेज इंडिया फोटोजेनिक निधि जायसवाल ने "मिस्टर एंड मिस झारखंड" सीजन-2 लॉन्च किया.
"मिस्टर एंड मिस झारखंड" सीजन -2 का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है. इसमें हिस्सा लेने के लिए आपके पास झारखंड का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए या 3 साल से ऊपर से यहां निवास का प्रमाण होना आवश्यक है. इसके लिए कोई शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है. उम्र की सीमा 16 से 27 वर्ष के बीच के युवा लड़के और लड़कियां इसमें हिस्सा ले सकती हैं.
"मिस्टर एंड मिस झारखंड" सीजन -2 का पहला ऑडिशन 27 मई को धनबाद में होगा. उसके बाद रांची, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग और दुमका में भी इसका ऑडिशन होगा.
लॉन्चिंग के दौरान मॉडलों ने जमकर अपने जलवे बिखेरे. रैम पर कैटवॉक कर रहे मॉडलों ने उपस्थित लोगों को अपने रूप-रंग, परिधान और टैलेंट से मन मोह लिया. आयोजक निधि जायसवाल ने उम्मीद जताई इस बार कोई छोटे गांव या शहर का विनर निकल कर आए. पिछले साल की रनरअप रही प्रिया ने बताया कि शुरु में उन्हें भी नहीं पता था कि उनके अंदर कितना टैलेंट छिपा है. इस क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवा से कहा कि आप किसी प्रकार का संकोच नहीं करें एक बार शुरु कीजिए फिर सारा कुछ होता चला जायेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours