चाईबासा के सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. बरई गांव में मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों के कई कैंप ध्वस्त कर दिये हैं. दो दर्जन से अधिक लैंड माइन्स और भारी मात्रा में रोजमर्रा के सामान बरामद किए गये हैं.
सुरक्षा बलों के द्वारा यहां लैंड माइन्स से बचते हुए नक्सलियों तक पंहुचने की कवायद जारी है. अब तक नक्सली दस्ता व नक्सली नेता के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. हालांकि ये सूचना जरूर मिल रही है कि पहाड़ से उतरकर नक्सली गांवों में छुपने की कोशिश कर रहे हैं. लिहाजा आस-पास के आधा दर्जन गांवों में सुरक्षा बलों ने एक-एक घर की तलाशी ले रहे हैं.
बता दें कि सारंडा के सांगाजाटा पहाड़ की चोटी पर भाकपा माओवादियों का एक दस्ता के साथ नक्सलियों के कई बड़े नेताओं के होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चला रखा है. पहाड़ को पिछले एक सप्ताह से घेर कर रखा गया है. दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग चल रही है. सुरक्षा बलों की घेराबंदी को तोड़कर सुरक्षित भाग निकलने के लिए नक्सली सुरक्षा बलों के जवानों के ऊपर आईईडी बम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. सुरक्षा बलों के इस ऑपरेशन पर पुलिस मुख्यालय की नजर बनी हुई है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours