भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में जीते पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया. रांची के हरमू मैदान में सीएम रघुवर दास ने मेयर, डिप्टी मेयर, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सम्मानित किया. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और मंत्री सीपी सिंह भी मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से भाजपा के विजयी नगर निकाय प्रतिनिधि शामिल हुए. सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे को करप्शन फ्री और विकासपरक बनाना है. आगे उन्होने कहा कि जो बुनियादी आवश्यकताएं हैं उस आवश्यकताओं को पूरा करने का काम करने की हमें जरूरत हैं. पीएम का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास उस भावना के तहत हमें अपने-अपने क्षेत्र में विकास करना है.

आपको बता दे कि झारखंड में पांच नगर निगमों, 16 नगर परिषदों और 14 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव के परिणाम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया था. 34 में से 20 निकायों में भाजपा ने जीत दर्ज की थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours