जमीन विवाद समेत कई आरोपों को लेकर धनबाद के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने प्रेसवार्ता कर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक ओपी लाल और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो पर कई गंभीर आरोप लगाए.
बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो ने जलेश्वर महतो को शकुनी मामा की उपाधि देते हुए कहा कि अपराध के आंकड़े की तुलना कर लीजिये. अगर हमारे समय में अधिक अपराध हुआ होगा, तो हम क्षेत्र छोड़कर चले जायेंगे.
विधायक ने चुनौती देते हुये कहा कि किसने कितना रोजगार दिया, ये सबके सामने है. वे लोग एक भी नाम गिनाये, जिसे रोजगार दिया. हम पांच हजार नाम गिना देंगे, जिन्हें रोजगार दिया है. अब बाघमारा में पूर्व की तरह रोजगार के लिये पलायन नहीं होता.
जमीन अधिग्रहण के आरोप पर विधायक ने कहा कि किसी भी एजेंसी से जांच करा ली जाय. अगर हम दोषी हों या कोई और, उन्हें सजा मिले. विधयाक ने कहा कि अगर पूर्व विधयाक ओपी लाल और पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के पास कोई काम नहीं है तो वह उन्हें रोजगार देंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours