दुमका के नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना रविवार रात की है.

जानकारी के अनुसार रविवार रात 10 बजे पीड़िता घर का मुख्य दरवाजा बंद करने गयी थी तभी घात लगाए तीन लोग उसे घसीटकर ले गए काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. सुबह में घर के पीछे झाड़ी में बेहोशी की अवस्था में पीड़िता मिली. पीड़िता का हाथ और पैर बंधा हुआ था. परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां पीड़िता का चेकअप चल रहा है. इस मामले को लेकर पुलिस को भी परिजनों ने सूचना दी है.

मामले की गंभीरता से देखते हुए एसपी किशोर कौशल तथा डीआईजी अखिलेश कुमार झा सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से मिले. वहीं एसपी तथा डीआईजी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की अनुसंधान कर रहे हैं.

पुलिस भले ही इसे दुष्कर्म मान रही है लेकिन परिजन सामूहिक दुष्कर्म की संभावना जता रहे हैं. मालूम हो कि पीड़िता मूल रूप से पाकुड़ जिले की रहने वाली है जो अपने चाचा के यहां रहकर 6 कक्षा में पढ़ाई कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours