झारखंड की गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. उपचुनाव को लेकर भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय में आज 3 बजे से बुलाई गई है. बैठक में सीएम रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश शामिल होंगे.

झारखंड भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए गठबंधन के आजसू और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. दोनों स्थानों पर एनडीए के उम्मीदवार ही चुनाव जीतेंगे. इन चुनाव क्षेत्रों में यूपीए को करारी शिकस्त देने का काम वहां की जनता करेगी. भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि जहां तक आजसू और भारतीय जनता पार्टी का सवाल है तो कहना चाहूंगा कि दोनों दल का नेतृत्व साथ में बैठकर यह तय कर लेगा किस चुनाव क्षेत्र से किस पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा.

बता दें कि भाजपा का कहना है कि गोमिया सीट पर उसका हक है. इसलिए वह अपना प्रत्याशी इस विधानसभा क्षेत्र में उतारना चाहता है. यानी सिल्ली विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र से आजसू अपना उम्मीदवार उतारेगा. एनडीए का दावा है कि दोनों सीटों पर उसकी ही विजय होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours