झारखंड में सरकार द्वारा बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने जनविरोधी करार दिया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की सोच ही गरीब विरोधी है. सरकार गरीबों की जेब काटने पर लगी है.

झामुमो नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों की जेब काटने में लगी है. करोड़ों रुपये लेकर कारोबारी विदेश भाग गए, उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं करती सरकार. सरकार ने बिजली दर 98 फीसदी तक बढ़ाने का जो फैसला किया है वो जनविरोधी है. सोरेन ने सरकार से बिजली दर के  फैसले को वापस लेने की मांग की.

बता दें, कांग्रेस ने बिजली दर में की गई अप्रत्याशित वृद्धि का विरोध किया है और सरकार से इसे वापस करने की मांग की है. शनिवार को कांग्रेस ने बिजली बोर्ड के कुसई कॉलोनी स्थित कार्यालय का घेराव किया और सरकार विरोधी नारे लगाए.


गौरतलब हो कि झारखंड में उपभोक्ताओं को बिजली का बड़ा झटका लगा है. ऊर्जा विकास निगम के प्रस्ताव को संशोधित कर विद्युत नियामक आयोग ने इसे स्वीकृत कर दिया है. इससे घरेलू उपभोक्ता समेत अन्य उपभोक्ता वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ा है. वैसे सरकार ने सब्सिडी देने का आश्वासन दिया है. लेकिन बड़ा सवाल है कि किन उपभोक्ताओं को सब्सिडी मिलेगी, यह तय नहीं है. सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के बिल में मिलेगी. नई बिजली दर 1 मई से लागू होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours