जमशेदपुर में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई वहीं इस हादसे में दो लोग बुरी तरह से घायल हैं. जिसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है. घटना राजनगर थाना क्षेत्र के समीप टाटा-चाईबासा मुख्य सड़क की है.
बताया जा रहा है कि टाटा चाईबासा मुख्य सड़क पर राजनगर थाना क्षेत्र के समीप एक हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. इस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए है.
घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टाटा चाईबासा मुख्य सड़क को घंटों जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं जिला प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours