झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रेमश सिंह हत्या मामले में बुधवार को आरोपी विरेंद्र सिंह दांगी उर्फ सुनील सिंह दांगी को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को पुलिस की मांग पर तीन दिन के लिए रिमांड पर जेल भेज दिया है. कोर्ट ने पुलिस को आगामी 5 मई को आरोपी को फिर से पेश करने का आदेश दिया है.

इस दौरान कोर्ट ने पुलिस रिमांड की अवधि में आरोपी के परिजन और अधिवक्ता को उनसे मिलने की अनुमति दी है. बता दें कि पूर्व मंत्री के हत्या मामले में जांच कर रहे एनआईए की टीम ने बीते 28 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर पूर्व में कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने तब आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा था. इस दौरान रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद बुधवार को फिर से आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.

एनआईए कोर्ट के न्यायाधीश नवनीत कुमार के कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया. इस दौरान पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए फिर से की गई मांग पर कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है. बता दें कि पूर्व मंत्री के परिजन के आग्रह पर सरकार द्वारा मंत्री की हत्या की जांच एनआईए को सौंपी गई है. इसमें झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राजा पीटर को भी आरोपी बनाया गया है. राजा पीटर इस मामले में वर्तमान में जेल में बंद है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours