झारखंड के रामगढ़ जिला में बरकाकाना से रांची तक रेलवे लाइन बनाए जाने का काम चल रहा है. इसी के तहत बरकाकाना के समीप हेहल पहाड़ में रेलवे सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा है. इस काम में लगे मैक्स इंफ्रास्ट्रक्चर व यूनिकॉर्न कम्पनी के बेस कैम्प में देर रात अपराधियों ने हमला कर दिया. हमला करने वाले अपराधियों की संख्या लगभग 15 -16 थी और सभी हथियारों से लैस थे. इन अपराधिओं ने बेस कैम्प में जमकर उत्पात मचाया.

हमला के दौरान अपराधियों ने डीजी मशीन और कंप्रेसर मशीन को आग के हवाले कर दिया. साथ ही खड़े हाइवा का शीशा तोड़ा और कर्मचारियों के साथ मार पीट कर उनके आधे दर्जन मोबाइल अपने साथ लेकर चलते बने. जाते जाते अपराधिओं ने कम्पनी के कर्मचारिओं को चेतावनी देते हुए कहा कि उनसे बात करने के बाद ही वे काम चालू करें वर्ना वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें.

घटना स्थल पर पहुंचे घटना के संदर्भ में बरकाकाना ओपी के थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों का हवाला देते हुए कहा कि रात में चार लोग आए थे. उन्होंने डीजीएम मशीन में आग लगा दी और कॉम्प्रेशर मशीन की बैटरी को तोड़ दिया. उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर के हवाले से कहा कि वह रात एक बजे घटना स्थल पर आए थे. उन्होंने रात में ही थाने को खबर करने की कोशिश की थी मगर फोन नहीं लगा. इसलिए आज सुबह थाने को रिपोर्ट की. उन्होंने कहा कि जहां तक मावोवादी से संबंधित घटना होने की बात है तो इस बारे में बिना जांच पड़ताल के कुछ नहीं कहा जा सकता है. इस बिंदु पर जांच की जाएगी.

वहीं घटना के संदर्भ में वहां मौजूद एक मजदूर ने कहा कि हमलावर 15 से 16 की संख्या में थे और सभी के पास हथियार थे. हमलावर यह पूछ रहे थे कि काम कब से स्टार्ट हुआ. उस वक्त हम सभी हाइवा में बैठे हुए थे. हमलावरों ने कहा कि वे संगठन के लोग हैं. उन्होंने हम मजदूरों को उतरने को कहा. फिर उन्होंने मशीन में आग लगा दी. वहीं कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र कुमार ने कहा कि रात में 4 से 5 लोग आए और सबके मोबाइल लेकर चले गए. बहरहाल घटना की सूचना मिलने के बाद बरकाकाना, भदानीनगर और पतरातू थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours