झारखंड में विधानसभा के दो सीटों के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है. मतदान को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो गई है. भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी गोमिया सीट के मतदाताओं को रिझाने के लिए खूब मेहनत की. अब सब कुछ मतदाताओं पर निर्भर करता है कि वे किसे विजयी बनाते हैं.

झारखंड में भले दो सीटों के लिए उपचुनाव हो रहा है, लेकिन सत्तारुढ़ दल होने के नाते भाजपा की प्रतिष्ठा इससे जुड़ी है. पार्टी ने गोमिया सीट को झटकने के लिए सारे प्रयास किए हैं. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अन्य विपक्षी दलों के समर्थन से यहां चुनाव जीतने के लिए मेहनत की है. आजसू भी चुनाव मैदान में मजबूती के साथ है.

गोमिया विधानसभा क्षेत्र में 341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां मात्र 26 बूथ सामान्य हैं जबकि अन्य 315 बूथ सेंसिटिव हैं या फिर हाईपर सेंसिटिव हैं. यहां पर गोमिया में 2,67,433 मतदाता हैं. गोमिया में पुरुष मतदाता की संख्या 1,41,485 और महिला मतदाता की संख्या 1,25,830 है. ट्रांस जेंडर मतदात की संख्या 3 है. यहां पर मतदाता कुल 3 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. इन प्रत्याशियों में से दो महिलाएं भी हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की यह सीटिंग सीट है. यहां से पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो की पत्नी बबीता देवी चुनाव लड़ रही हैं. भाजपा ने माधवलाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है. सरकार में सहयोगी दल आजसू की ओर से लंबोदर महतो भी चुनाव मैदान में डंटे हुए हैं.



इस चुनाव के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं. भाजपा के ऊपर से लेकर नीचे तक के नेताओं ने यहां खूब पसीना बहाया है. भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट से लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया. अब जनता की बारी है कि वह अपना आशीर्वाद किस उम्मीदवार को देती है. कुछ भी हो गोमिया उपचुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours