राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के इतिहास का गहन अध्ययन कर इसे समाज के बीच लाने पर जोर दिया है. नामकुम में अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राज्यपाल ने झारखंड के इतिहास को समृद्ध बताते हुए यहां रहने वाले जनजातियों के इतिहास पर अध्ययन करने की आवश्यकता जताई.

अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय चिंतन बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने देश के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की चर्चा की.  उन्होंने इतिहासकारों के योगदान की सराहना की. इतिहासकारों की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के सौ से ज्यादा इतिहासकारों और लेखकों ने हिस्सा लिया है.

दो दिवसीय आयोजन में इतिहास के विशेष आयामों पर चर्चा हुई. संस्था का अधिवेशन इस वर्ष गौहाटी में 23, 24 और 25 दिसंबर को होगी जिसमें धर्म, काम और मोक्ष पर चर्चा होगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours