झारखंड में गोमिया और सिल्ली में उपचुनाव को लेकर विपक्षी एकता साकार होती दिख रही है. नेता प्रतिपक्ष एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की भाजपा के खिलाफ एकजुटता के लिए राजद, झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस, वामपंथी दल को एक करने की कोशिश कामयाब होती दिख रही है.

बुधवार को राजद, झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस, वामपंथी दल के नेताओं की बैठक हुई. जिसमें सभी ने  गोमिया और सिल्ली में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है. विपक्षी दलों का मकसद है भाजपा को रोकने के लिए एकता को बनाए रखते हुए इस उपचुनाव को जीतना और 2019 के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मजबूत गठबंधन बनाना है.

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए सभी विपक्षी दलों ने झामुमो के प्रत्याशी को समर्थन दिया है. सोरने ने कहा कि बीजेपी विपक्षियों को उलझाकर जिस तरह अपनी राजनीति करती है, उसे रोकने की जरूरत है.


इस बैठक में कांग्रेस की ओर से आलमगीर आलम, झारखंड विकास मोर्चा की ओर से बंधु तिर्की, राजद की ओर से लालू प्रसाद के खासमखास भोला यादव, मामस की ओर से अरूप चटर्जी, माकपा की ओर से गोपीकांत बक्शी शामिल हुए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours