गोमिया उपचुनाव को लेकर सत्तापक्ष में दंगल की पूरी संभावना दिखाई पड़ रही है. ना बीजेपी और ना ही आजसू अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर पीछे हटने को तैयार हैं. इन सबके बीच सूत्रों को मुताबिक 5 मई तक भाजपा भी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी. सीएम रघुवर दास इस विषय पर केंद्रीय नेताओं से चर्चा करेंगे.
उपचुनाव को लेकर जहां विपक्ष एकजुट हो रहा है, वहीं एनडीए बिखर रहा है. इसके दो दल आपस में लड़ने के लिए तैयार दिख रहे हैं. भाजपा को किनारा कर सहयोगी दल, आजसू ने अपना उम्मीदवार देने की घोषणा कर दी है. गोमिया पर भी उसने हक जता दिया है. लेकिन भाजपा अपने गुरूर में है. उसका कहना है कि भाजपा ऐसा कर ही नहीं सकती है. वह तैयारी में जुट गई है.
भाजपा की एक टीम गोमिया क्षेत्र का दौरा कर आई है. इसके कई प्रमुख नेता यहां सगठन को चुनाव में भिड़ने को तैयार रहने को कहा है. प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है. तीन-चार नाम चर्चा में हैं. पार्टी पिछली बार माधव लाल सिंह को गोमिया से चुनाव लड़ाई थी. लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के योगेन्द्र प्रसाद महतो चुनाव जीते थे.
आजसू का कहना है कि योगेन्द्र प्रसाद महतो सीट शेयर होने ले पहले आजसू के थे. आजसू की जमीन वहां है. उसका जनाधार है. वह जीत की स्थिति में है. लंबोदर महतो को प्रत्याशी बनाया है. उसका निर्णय नहीं बदलेगा ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours