झारखंड के सिल्ली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपनी हार से तिलमिलाए ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के सुप्रीमो सुदेश महतो ने गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास नीत सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि वे भाजपा के साथ मौजूदा गठबंधन पर विचार करेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन में सरकार को इस घमंड में नहीं रहना चाहिए कि उसने जो सोच लिया या फिर जो बोल दिया, वही सच है.
सुदेश महतो ने कहा कि नीतिगत निर्णय पर सभी का विचार लिया जाना चाहिए. सुदेश महतो गुरुवार की देर शाम अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे. सुदेश महतो ने कहा कि गोमिया में हमने सिद्ध कर दिया कि वहां की जमीन हमारे लायक थी. सुदेश ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने जानबूझ कर भ्रम फैलाकर चुनाव जीता. जबकि हमारे वोट बढ़े हैं.
बता दें, सिल्ली सीट पर जेएमएम की प्रत्याशी सीमा महतो ने जीत दर्ज की है. सीमा को 77,000 से वोट मिले, जबकि आजसू के सुदेश महतो को 63,500 मत प्राप्त हुए. सीमा महतो साढ़े 13 हजार वोटों से चुनाव जीतीं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours