झारखंड के सिल्ली और गोमिया उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. दोनों ही सीटों पर जेएमएम ने बाजी मारी है. गोमिया सीट पर बबीता देवी ने तो सिल्ली में सीमा महतो ने जीत दर्ज की है. इन दोनों सीटों में बीजेपी की हार हुई है. हार के बाद सीएम रघुवर दास ने ट्वीट किया है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर उपचुनाव में गोमिया से विजयी बबीता महतो और सिल्ली से विजयी सीमा महतो को हार्दिक बधाई दी है. वहीं उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आइये, झारखण्ड के विकास में भागीदार बनें.
बता दे दोनों ही विधानसभा सीटों पर जेएमएम की प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. सिल्ली सीट पर जेएमएम प्रत्याशी सीमा महतो विजयी हुई. उन्होने आजसू के सुदेश महतो को साढ़े 13 हजार वोटों से हराया. उधर गोमिया सीट पर जेएमएम प्रत्याशी बबीता देवी ने इस सीट को अपने नाम कर लिया. बबीता देवी ने आजसू के लंबोदर महतो और बीजेपी के माधवलाल सिंह को हराया.
आपको बता दें कि जेएमएम ने अपने सजायाफ्ता विधायकों योगेन्द्र महतो और अमित महतो की पत्नियों को मैदान में उतार कर बाजी अपने नाम कर लिया. बीते 28 मई को दोनों जगहों पर मतदान हुए थे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours