रांची के तमाड़ में नक्सलियों ने एक पुलिस मुखबिर की हत्या कर दी. अब्राहम टोपनो की लाश विजयगीरी डैम के पास से बरामद हुआ. मौके पर जली हुई गाड़ी भी मिली, जिसे अब्राहम टोपनो चलाता था.
सूचना के मुताबिक मंगलवार देर रात नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि टोपनो का सिर और धड़ अलग-अलग पाए गए. लाश के पास से पुलिस को एक पर्चा बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि टोपनो पुलिस का मुखबिर था और पीएलएफआई के लिए भी काम करता था. इसलिए उसका ये हश्र हुआ है.
पर्चा में ये भी धमकी दी गई है कि अगर कोई भी शख्स चंद पैसे के लिए पुलिस की मुखबिरी करता है तो उसका भी यही अंजाम होगा. जानकारी के मुताबिक इस घटना को अमित मुंडा और महाराज प्रमाणिक के दस्ते ने अंजाम दिया है. पर्चा में पीएलजीए जिंदाबाद का नारा भी लिखा हुआ है.
गौरतलब है पीएलजीए, भाकपा माओवादी का मारक दस्ता होता है, जो इस तरह की घटना को अंजाम देता है. तमाड़ थाने के पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours