रांची के रिम्स में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. बुधवार सुबह हुई जांच में उनका शुगर लेवल 181 पाया गया,जो मंगलवार को 219 था. उनके पांव के सूजन में भी कमी आई है. रिम्स के निदेशक आरके श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी.
रिम्स के निदेशक ने बताया कि दो दिन बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर पूर्ण मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. उनके मुताबिक उनकी क्रिएटनीन जांच की रिपोर्ट नहीं आई है और लालू प्रसाद की सबसे बड़ी समस्या डायबिटीज है, जो कंट्रोल नहीं है. मगर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि पांच डॉक्टरों की टीम रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे हैं. उन्हें सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के वार्ड में रखा गया है. उनके साथ दो अटेंडेंट, विधायक भोला यादव और एक अन्य को रहने की इजाजत दी गई है.
दिल्ली के एम्स से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को लालू प्रसाद को रिम्स में भर्ती कराया गया. विधायक भोला यादव की माने तो उन्हें 12 तरह की बीमारी है. हॉर्ट, किडनी, डायविटीज से लेकर शुगर तक से लालू प्रसाद पीड़ित हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours