राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव विवाह बंधन में बंध गए हैं. तेज प्रताप की शादी, पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती व पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या के हुई है. इस शादी को राज्य के दो सियासी घरानों में होने वाली बड़ी शादी के रूप में देखा जा रहा है.  बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू यादव 3 दिन की पैरोल पर बाहर आए हैं.

बारात की पूरी तैयारी शिव विवाह की थीम पर की गई थी. इस शादी में शामिल होने के लिए राजनीति के कई दिग्गज पटना पहुंचे. वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए सीएम नीतीश कुमार, बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक और राम जेठमलानी भी मौजूद थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours