लोहरदगा पुलिस ने महिला दलाल द्वार दिल्ली ले जाई गई एक बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है. बता दें कि एक महिला दलाल ने तीन बच्चियों को इसी वर्ष ठग कर दिल्ली ले जाने का काम किया था. दिल्ली में इन बच्चियों से घरेलू काम कराए जाते थे. साथ ही इन्हें प्रताड़ित भी किया जाता था. मगर कुछ समय पहले इन तीन में से दो बच्चियां खुद ही घर लौट गई थीं. बाद में लोहरदगा पुलिस की सक्रियता की वजह से दिल्ली के पंजाबीबाग थाना क्षेत्र से तीसरी बच्ची को बरामद कर परिजनों को सुपूर्द कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार मानव तस्करी में लिप्त महिला दलाल सुशांति नगेसिया द्वारा तीनों नाबालिग बच्चियों को दिल्ली ले जाया गया था. मगर रोजगार दिलाने के नाम पर इनके साथ धोखाधड़ी की गई. करीब नौ माह के बाद घर वापस लौटी बच्चियों के पास कमाई के सौ रुपये भी नहीं हैं.

लोहरदगा में किस्को थाना के एएसआई एस. सिंह ने कहा कि सात महीना पहले महिला दलाल द्वारा तीन बच्चियों को दिल्ली ले जाया गया था. मगर इनमें से दो लड़कियां पहले ही लौट कर आ गई थीं. तीसरी लड़की को मैंने दिल्ली के पंजाबीबाग से एनजीओ और पुलिस की मदद से बरामद किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली से लोहरदगा लाई गई लड़की के अनुसार वह झाडू़ पोछा का काम किया करती थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours