सिल्ली उपचुनाव को लेकर जैसे जैसे दिन सामने आता जा रहा है चुनावी सरगर्मी तेज होने लगी है. सिल्ली उपचुनाव में आजसू और जेएमएम अलग-अलग रणनीति के तहत चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर रही है. आजसू जहां गांव-गांव में जनसभा कर रही है वहीं जेएमएम अलग-अलग प्रखंडों में बड़े कार्यक्रम कर रही है. इसमें कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं.
चुनाव प्रचार के क्रम में बुधवार को सोनाहातू के जमुदाग में जेएमएम प्रत्याशी सीमा महतो ने जनसभा कर लोगों से वोट देने की अपील की. उन्होंने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर निशाना साधा. उनकी सभा में बंधू तिर्की, स्टीफन मरांडी भी शामिल हुए.
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने गांवों में की सभाएं
दूसरी तरफ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने बुधवार को सोनाहातू के परोमडीह बुरूडीह नावाडीह समेत कई गांवों का दौरा कर चुनावी सभा किया. सुदेश महतो के साथ बीजेपी के गांडेय विधायक जयप्रकाश और आजसू विधायक विकास मुंडा भी थे. बीजेपी के जयप्रकाश ने दावा किया कि सुदेश महतो के पिछले कार्यकाल के कार्यो को देखते हुए उनकी भारी मतों से जीत पक्की है. उन्हें लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours