झारखंड के गिरिडीह जिले में नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड परिसर स्थित शिवम ढाबा में देर रात शुक्रवार को एसडीओ विजया जाधव ने छापामार कार्रवाई की है. पुलिस की इस छापेमारी में ढाबा से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर जब्त किया गया है.
मामले में जानकारी देते हुए गिरिडीह एसडीओ विजया जाधव ने बताया कि इस ढाबे में शुक्रवार की रात को शराबियों का अड्डा लगा रहता था. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड होने के कारण देर रात तक यात्रियों का यहां आना जाना लगा रहता है, जिसमें विशेषकर महिलाएं शामिल हैं. लिहाजा, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ही यह कार्रवाई की गई है. फिलहाल, एसडीओ ने शिवम ढाबा को पूरी तरह सील कर दिया है.
एसडीओ विजया जाधव ने कहा कि छापेमारी में यह बात सामने आई है कि इस ढाबे में सिर्फ इन्हीं चीजों की सेल होती थी. यही वजह है कि काफी संख्या में एंटी सोशल एलिमेंट्स देर रात करीब 9.30-10 बजे यहां शराब खरीदने के लिए पहुंचते हैं.
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के पास ही एक ढाबे में ये अवैध धंधा हो रहा था. ऐसे में देर रात महिलाओं के इस बस स्टैंड पर उतरना और अन्या वाहनों का इंतजार करना उनके लिए सेफ नहीं था. ऐसे में इनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना न हो इसके लिए ये छापामार कार्रवाई की गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours