गिरिडीह के जमुआ प्रखंड परिसर में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में मंत्री रंधीर सिंह ने शिरकत की. इस मौके पर दर्जनों किसानों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया. वहीं परगोडीह गौशाला परिसर में दूध प्रोसेसिंग प्लांट का भी शिलान्यास किया गया.
मंत्री रंधीर सिंह ने कहा कि पचास हजार मिट्रिक टन क्षमता के दूध प्रोसेसिंग प्लांट से इस क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा. सांसद रविन्द्र राय ने कहा कि झारखंड सरकार के प्रयास से राज्यभर में कृषि क्रांति आई है. सरकार किसानों की आय दोगुना करना चाहती है.
मौके पर विधायक केदार हाजरा, विधायक जयप्रकाश वर्मा, विधायक नागेन्द्र महतो सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद थे. क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बता दें कि रंधीर सिह पहले ऐसे सूबे के कृषि मंत्री है, जिन्हें कृषि बजट बनाने का मौका मिला है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours