सांसद सुनील महतो हत्याकांड की जांच अब एनआईए करेगी. सरकार की अनुशंसा के बाद इस मामले में एनआई जांच का रास्ता साफ हो गया है. उधर एनआईए जांच को लेकर सुनील महतो की पत्नी सह पूर्व सांसद सुमन महतो को आस बंधी है कि अब वो चेहरा बेनकाब होगा, जिसकी साजिश पर नक्सलियों ने 4 मार्च 2007 को तत्कालीन जमशेदपुर सांसद सुनील महतो की घाटशिला के बाघुड़िया में गोली मारकर हत्या कर दी थी.
सुमन महतो ने रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड की एनआईए जांच का हवाला देते हुए उम्मीद जाहिर की कि सांसद हत्याकांड का भी असली चेहरा सामने आएगा. रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में राजा पीटर के जेल जाने और राजनीतिक साजिश का खुलासा होने पर सुमन महतो को सांसद हत्याकांड मामले में भी किसी खुलासे की उम्मीद बंधी है. सुमन महतो की माने तो राजनीति में अचानक उभरना भी बहुत खतरनाक होता है.
गौरतलब है कि सुनील महतो हत्याकांड का मुख्य शूटर नक्सली राहुल बंगाल में सरेंडर कर चुका है. लेकिन सीबीआई ने पिछले 11 सालों के दौरान इस मामले में कुछ भी खुलासा नहीं किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours