झारखंड में मैथिली सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के अकादमी खोलने की वकालत मंत्री सरयू राय ने की है. रांची के हरमू मैदान में झारखंड मैथिली मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विद्यापति समारोह में शिरकत करते हुए मंत्री सरयू राय और विधायक नवीन जायसवाल ने द्वितीय राजभाषा में शामिल भाषाओं का अकादमी खोलने की बात कही.

मैथिली को मधुर भाषा बताते हुए मंत्री सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार के समक्ष उन्होंने ही सबसे पहले मैथिली को स्थान देने की मांग की थी. विद्यापति समारोह के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में पूर्णेनेन्दू विदेह सम्मान मैथिली साहित्यकार प्रो.सुभाष चंद्र यादव को दिया गया. वहीं मैथिली कवि गोष्ठी और गीत संगीत का आनंद देर रात तक श्रोता उठाते हुए नजर आए
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours