अफगानिस्तान में अगवा झारखंड के चार मजदूरों की रिहाई के लिए राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में है. इस बीच सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है. उन्होंने लिखा,'अगवा किए गए सभी भाइयों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारे सभी भाई सकुशल वापस आएंगे. मुश्किल की इस घड़ी में सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरे देश की जनता आपके साथ है और अपने बेटों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रही है'
अगवा किए गए सभी भाइयों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही हमारे सभी भाई सकुशल वापस आएंगे। मुश्किल की इस घड़ी में सिर्फ झारखण्ड ही नहीं पूरे देश की जनता आपके साथ है और अपने बेटों की सकुशल वापसी के लिए प्रार्थना कर रही है।
धनबाद दौरे पर गए मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि मजदूर अगवा मामले पर झारखंड सरकार गंभीर है और विदेश मंत्रालय से संपर्क बनाए हुए है. मजदूरों की सकुशल वापसी को लेकर हर संभव कोशिश की जा रही है.
अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने बिजली कंपनी में काम करने वाले छह भारतीयों को गत रविवार को अगवा कर लिया. उनमें से चार झारखंड के हैं. तीन मजदूर गिरीडीह के बगोदर के और एक हजारीबाग के टाटी झरिया का रहने वाला है. ये सभी चार साल पहले अफगानिस्तान गए थे. खबर मिलने के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours