25 मई को केंद्र की भाजपा सरकार का चार साल पूरा होने वाला है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दौरे पर रहेंगे. यहां वे सूबेवासियों को 28 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं की सौगात देगें. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रांची के प्रोजेक्ट भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने पीएम के दौरे की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस सौगात में देवघर में एयरपोर्ट व
एम्स, सिंदरी खाद कारखाना, पतरातू में 64 सौ मेगावाट का सुपर थर्मल पावर के शिलान्यास शामिल हैं. इसके अलावा रांची समेत सूबे के 7 जिलों में शहरी गैसपाइप लाइन परियोजना का भी सीएम शुरुआत करेंगे. 250 जनऔषधि केंद्र के लिए एमओयू और सीसीएल के विस्थापितों को नियुक्तिपत्र भी उनके हाथों सौंपा जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर में 1103 करोड़ की लागत से एम्स का निर्माण अगले 45 माह में हो जाएगा. वहीं 401.32 करोड़ की लागत से देवघर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण का भी काम होगा. 18668 करोड़ की लागत से पतरातू में 6400 मेगावाट सुपर थर्मल पावर प्लांट दो चरणों में बनेगा. प्रथम चरण में 8 सौ मेगावाट की तीन परियोजना लगेंगी, वहीं दूसरे चरण में 8 सौ मेगावाट की दो परियोजना स्थापित की जाएगी. रघुवर दास ने कहा कि सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्उद्धार के लिए सात हजार करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours