एक बार फिर पीएनबी को करोड़ों का चूना लगा है. सीबीआई रांची की आर्थिक अपराध शाखा ने पीनएबी के बिष्टुपुर और मानगो शाखा में कुल 4.44 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है. ये प्राथमिकी पीएनबी बिष्टुपुर की चीफ मैनेजर प्रीति झा की शिकायत पर दर्ज की गई है.

आरोप है कि 2010-2015 के बीच फर्जी कागजात के जरिए आरोपियों ने दो हाउसिंग लोन, अचल संपत्ति के मार्गेज पेपर के आधार पर दो ओवर ड्रॉफ्ट और कैश क्रेडिट लिमिट का लाभ लिया था. इससे बैंक को 4.44 करोड़ का चूना लग गया. इसमें जायका रेस्टोरेंट के संचालक हरजीत सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में बैंककर्मियों की मिलीभगत की भी बात सामने आई है.

वकीलों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है क्योंकि बैंक ने मार्गेज के तौर पर जो पेपर लिए थे उसकी सर्च रिपोर्ट और टाईटल डीड की जांच आरोपी वकीलों ने ही की थी. रिपोर्ट के बाद ही बैंक से पैसे की निकासी हुई थी. बैंकर्मियों ने इसमें गलत तरीके से मार्गेज प्रॉपर्टी की कीमत उंची लगाई थी. इसमें खेती की ज़मीन को व्यवसायिक बताया गया था. मालूम हो कि इस साल मार्च में भी पीएनबी को तीन करोड़ का चूना लगने का मामला प्रकाश में आया था. तब सीबीआई ने रांची में प्राथमिकी दर्ज की थी.

प्राथमिकी में बनाए गए आरोपी -



* मेसर्स जायका रेस्टोरेंट, संचालक - हरजीत सिंह, कालीमाटी रोड, साकची
* मेसर्स सतगुरू लॉजिस्टिक, संचालक - हरजीत सिंह
* हरजीत सिंह, टेल्को
* नियोल नवनीत, डिमना, मानगो
* सुधीर कुमार पांडेय, साकची
* कैलाश कुअग्रवाल, गोलमुरी
* सिद्धार्थ शंकर दूबे, रामदेव बागान, गोलमुरी
* मुकेश अग्रवाल, रांची
* हुसैन खाम, आजादनगर, मानगो
* दीपेश कुमार सेन, प्रमथनगर, परसुडीह
* चंदन घोष, परसुडीह
* वन बिहारी महतो, काशीपुर, सरायकेला
* उचल बिहारी महतो, काशीपुर, सरायकेला
* कुलवंत सिंह, जुगसलाई
और अन्य.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours