झारखंड के सिल्ली और गोमिया सीट पर गत 28 मई को हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. गोमिया से बीजेपी प्रत्याशी माधव लाल सिंह पीछे हो गये हैं. जबकि जेएमएम की बबिता देवी आगे हो गई हैं. सिल्ली सीट पर जेएमएम की सीमा महतो लगातार आगे चल रही हैं.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिल्ली सीट को कब्जाने के लिए आजसू ने पूरी ताकत लगा दी. परिणाम दोपहर तक आ जाएगा. रिजल्ट सिर्फ रिजल्ट ही नहीं होगा. यह 2019 के चुनावी वर्ष की दशा और दिशा भी तय करेगा. सुदेश महतो आजसू के सर्वेसर्वा हैं. उनकी पूरी साख इस उपचुनाव से जुड़ी हुई है. जेएमएम की सीमा महतो को पूरा विपक्ष का समर्थन रहा है.

गोमिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूरी मेहनत की है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने खुद यहां सारा ध्यान लगा रखा था. उनकी चार चुनावी सभाएं हुईं. उन्होंने अपने प्रत्याशी माधवलाल सिंह के लिए वोट मांगे. माधवलाल सिंह पुराने नेता हैं. आजसू ने गंठबंधन के भाव को दरकिनार करते हुए लंबोदर महतो को चुनाव मैदान में उतारा. गोमिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की कोशिश है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से यह सीट छीन ले. यह परिणाम आने वाले समय में विपक्षी एकता बनाम एनडीए की ताकत को परिलक्षित करेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours