पलामू में ICICI बैंक में 54 लाख रुपये लूट मामले में पलामू पुलिस ने 3 संदिग्धों का पोस्टर जारी कर इनाम की घोषणा कर दी है. पलामू पुलिस ने सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
आपको बता दें कि 15 जून को डालटनगंज आईसीआईसीआई बैंक से सीएमएस के कर्मियों से 54 लाख रुपये की लूट हुई थी. लूट डालटनगंज ज़िला स्कूल चौक पर हुई थी. ICICI बैंक के मुख्य शाखा से बैग में पैसे लेकर कैश वैन तक ले जाने के क्रम में बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.
इस मामले में पलामू पुलिस लगातार घटनास्थल के आसपास लगे दुकानों की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही थी. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने 3 संदिग्धों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जारी की है. तस्वीर में दिख रहे लोगों की जानकारी देने वाले को पलामू पुलिस ने एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours