खूंटी गैंगरेप मामले में पुलिस ने शुक्रवार को फादर और दो सिस्टर से पूछताछ की. पूछताछ के बाद तीनों को बॉन्ड पर छोड़ा गया. इस सिलसिले में डीसी और एसपी अश्विनी सिन्हा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 321, 342, 376, 354b, और 120 जैसे कई धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं. फादर सहित पांच अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है.
एक आरोपी का फोटो जारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फादर इस मामले में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है. घटना की पूरी जानकारी नहीं दे रहे हैं. इस बीच खूंटी पुलिस ने एक आरोपी का फोटो जारी किया है और उसके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. एसपी की माने तो डीआईजी के निर्देश पर तीन टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
6 लोगों का 164 के तहत बयान दर्ज
इस बीच इस मामले में चार महिला, एक युवती और एक पुरुष यानी छह लोगों का 164 के तहत बयान दर्ज किया गया है. पीड़िताओं की मेडिकल जांच भी कराई गई है. डीसी सूरज कुमार ने कहा कि पीड़िताओं की काउंसलिंग कराई जाएगी. फिलहाल सभी को सहयोग विलेज में रखा जाएगा. सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा.
सख्त कार्रवाई की मांग
स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने घटना की निंदा करते हुए पत्थलगड़ी करने वालों का नाम लिए बिना कहा कि ये लोग समाज को जोड़ने का नहीं, तोड़ने का काम करने के साथ-साथ ये घृणित कार्य किया है. सरकार और पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours